प्रेमी संग मिल कर की पति की हत्या, गिरफ्तार

अवैध संबंध को लेकर हुई घटना पांच अगस्त को देगंगा के आमूलिया इलाके में हुई थी घटना गुरुवार रात को किया गया गिरफ्तार कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा में मांस व्यापारी मुकद्दश मोल्ला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया. उनके नाम […]

अवैध संबंध को लेकर हुई घटना

पांच अगस्त को देगंगा के आमूलिया इलाके में हुई थी घटना
गुरुवार रात को किया गया गिरफ्तार
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा में मांस व्यापारी मुकद्दश मोल्ला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया. उनके नाम सबिना और सुजाउद्दीन हैं. पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की गयी थी. बताया कि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश किया था लेकिन अंत में सबिना ने पुलिस के सामने घुटने टेक दिये और अपना जुर्म कबूल कर लिया.
क्या है घटना
उल्लेखनीय है कि पांच जुलाई को देगंगा के आमुलिया झिकुरिया इलाके में मांस व्यापारी मुकद्दस का शव बरामद हुआ था. शुरुआत में पुलिस अनुमान था कि रुपये-पैसे को लेकर उसकी हत्या की गयी है. उसकी पत्नी सबिना ने देगंगा थाने में साहेब मंडल नामक व्यक्ति के खिलाफ रुपयों की खातिर हत्या की शिकायत दर्ज करायी थी.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने साहेब को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की. साहेब के परिवार वाले शुरू से दावा कर रहे थे कि इस घटना में साहेब का कोई हाथ नहीं है. उसी बीच सबिना के प्रेमी सुजाउद्दीन का नाम सामने आया. उसके बाद पुलिस ने अवैध संबंध को आधार मानकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की और इसके बाद हत्या की गुत्थी सुलझती चली गयी और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >