जब विजयवर्गीय ने गाया, जो भी हो तुम खुदा ही कसम लाजवाब हो…

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक सब्यसाची दत्ता के गणेश पूजा के पंडाल में अपने गाने से कोलकाता के लोगों को झूमा दिया. श्री विजयवर्गीय बुधवार की रात को तृणमूल कांग्रेस के बगावती विधायक सब्यसाची दत्ता द्वारा आयोजित साल्टलेक स्थित पूजा पंडाल […]

कोलकाता : भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक सब्यसाची दत्ता के गणेश पूजा के पंडाल में अपने गाने से कोलकाता के लोगों को झूमा दिया.

श्री विजयवर्गीय बुधवार की रात को तृणमूल कांग्रेस के बगावती विधायक सब्यसाची दत्ता द्वारा आयोजित साल्टलेक स्थित पूजा पंडाल में पहुंचे थे. श्री दत्ता ने श्री विजयवर्गीय का अभिनंदन किया और उन्हें सम्मानित भी किया. इस अवसर श्री विजयवर्गीय ने मोहम्मद रफी का गाना : चौदहवीं का चांद हो, या आफताब हो / जो भी हो तुम खुदा की कसम, लाजवाब हो / चौदहवीं का चांद हो, या आफताब हो / जो भी हो तुम खुदा की कसम, लाजवाब हो … गाकर लोगों को मन जीत लिया.श्री विजयवर्गीय ने कहा कि यह साठ के दशक का गाना है. मैं कोशिश कर रहा हूं. शायद आप लोगों को पसंद आयेगी. इस अवसर पर उनके पास श्री दत्ता भी खड़े थे.

उल्लेखनीय है कि विधाननगर के मेयर रहते हुए तृणमूल कांग्रेस के बगावत कर चुके श्री दत्ता की हाल में भाजपा से नजदीकी बढ़ी है.प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय सह प्रभारी अरविंद मेनन व मुकुल राय ने गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था. श्री विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें कोलकाता में भव्य गणेश की पूजा देखकर बहुत ही खुशी हुई है.

यह पूछे जाने पर क्या श्री दत्ता भाजपा में शामिल होंगे, श्री विजयवर्गीय ने इसे टालते हुए कहा कि यह भगवान का मंदिर है. यहां कोई विधायक और मंत्री नहीं है. यहां इस तरह का सवाल ही पूछना ठीक नहीं है. उल्लेखनीय है कि श्री दत्ता के भाजपा में शामिल होने की लगातार खबरें आ रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >