ज्योति बसु संग्रहालय के लिए न्यूटाउन में दी पांच एकड़ जमीन

राज्य सरकार ने सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च सेंटर के नाम पर दी जमीन कोलकाता :राज्य सरकार ने महानगर के न्यूटाउन इलाके में दिवंगत नेता ज्योति बसु के नाम पर माकपा को जमीन दी है. ज्योति बसु सेंटर फॉर सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च सेंटर के नाम पर यह जमीन दी गयी है. यह जानकारी राज्य के […]

राज्य सरकार ने सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च सेंटर के नाम पर दी जमीन

कोलकाता :राज्य सरकार ने महानगर के न्यूटाउन इलाके में दिवंगत नेता ज्योति बसु के नाम पर माकपा को जमीन दी है. ज्योति बसु सेंटर फॉर सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च सेंटर के नाम पर यह जमीन दी गयी है. यह जानकारी राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने दी.
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार माकपा नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से वहां पर जमीन की मांग कर चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद सरकार से अब चिट्ठी भी मिल चुकी है. पिछले आठ वर्षों से यह पांच एकड़ जमीन राज्य सरकार के कब्जे में थी, जिसे अब राज्य सरकार ने माकपा को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >