रथीन बसु प्रदेश भाजपा में महासचिव बनाये गये

पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष और महफूजा बनीं उपाध्यक्ष कोलकाता :पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष, माफूजा खातून और रथीन बसु का भाजपा में कद बढ़ा है. मंगलवार को आइसीसीआर सभागार में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने भारती घोष और माकपा से भाजपा […]

पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष और महफूजा बनीं उपाध्यक्ष

कोलकाता :पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष, माफूजा खातून और रथीन बसु का भाजपा में कद बढ़ा है. मंगलवार को आइसीसीआर सभागार में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने भारती घोष और माकपा से भाजपा में शामिल हुईं पूर्व विधायक महफूजा खातून को प्रदेश पार्टी उपाध्यक्ष तथा सिलीगुड़ी के नेता रथीन बसु को महासचिव बनाने की घोषणा की.
इसके साथ ही प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बसु और अमिताभ मित्रा को जनसंपर्क, महासचिव राजू बनर्जी व देवजीत सरकार को जनजागरण का दायित्व सौंपा गया है. लोकसभा चुनाव के बाद ही भारती घोष और माफूजा खातून का दायित्व बढ़ाने का पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लंबे समय से विचार कर रहा था. सांसद सुभाष सरकार की जगह भारती घोष को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह लोकसभा चुनाव में महफूजा खातून ने जंगीपुर में तृणमूल उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी थी. महफूजा खातून नदिया, मालदा, मुर्शिदाबाद व उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में भाजपा में अल्पसंख्यकों का चेहरा बन गयी हैं.
इसी वजह से श्रीमती खातून को उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है. इसी तरह से देवश्री चौधुरी के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद महामंत्री पद से उनका हटना तय माना जा रहा था. उनकी जगह सिलीगुड़ी के रथीन बसु को महासचिव बनाया गया है. सितंबर में पार्टी की सांगठनिक बैठक के पहले यह फेरबदल महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >