व्यवसायी को महाजन ने मारा थप्पड़, मौत

कोलकाता : बकाये रुपया लौटाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यवसायी को थप्पड़ जड़ना महाजन को महंगा पड़ गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात नदिया के मदनपुर के रहने वाले वस्त्र व्यवसायी समीर साधुखां अपने कुछ साथियों के साथ चितपुर इलाके में महाजन, लाल्टू पोद्दार से मिलने आये थे. वहां महाजन ने व्यवसायी […]

कोलकाता : बकाये रुपया लौटाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यवसायी को थप्पड़ जड़ना महाजन को महंगा पड़ गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात नदिया के मदनपुर के रहने वाले वस्त्र व्यवसायी समीर साधुखां अपने कुछ साथियों के साथ चितपुर इलाके में महाजन, लाल्टू पोद्दार से मिलने आये थे.

वहां महाजन ने व्यवसायी से अपना बकाया रुपया मांगा. इसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गयी. आरोप है कि लाल्टू ने समीर को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद व्यवसायी अपने साथियों के साथ वापस घर के लिए रवाना हुआ लेकिन वह बीच में अस्वस्थ हो गया. उसके साथियों ने उसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि महाजन के थप्पड़ मारने के कारण ही मौत हुई. चितपुर थाना में महाजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने लाल्टू के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >