ममता कश्मीर पर इमरान खान की भाषा बोल रहीं

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा ने सोमवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कश्मीर को लेकर दिए गये बयान की आलोचना की और कहा कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा क्यों बोल रही हैं? भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने कहा, लगता है कि सुश्री बनर्जी के बयान, मुस्लिम तुष्टिकरण […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा ने सोमवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कश्मीर को लेकर दिए गये बयान की आलोचना की और कहा कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा क्यों बोल रही हैं? भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने कहा, लगता है कि सुश्री बनर्जी के बयान, मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए हैं. श्री बसु ने कहा : लगता है कि वह मुस्लिम समुदाय के तुष्टिकरण में लगी हुई हैं इसलिए उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा बोलनी शुरू कर दी है.

उनके बयान से वास्तव में पाकिस्तान को फायदा हो रहा है. हम इसकी निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसी टिप्पणियां जारी रखेंगी तो बंगाल के लोग जल्द ही उनके आवास तक मार्च करेंगे और उन्हें तीव्र विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >