पश्चिम बंगाल में बैलेट पेपर से होंगे नगरपालिका व पंचायत चुनाव

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि राज्य में नगरपालिका और पंचायत के चुनाव अब इवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से होंगे. वह राज्य चुनाव आयोग से इसकी मांग करेंगी. कहा कि वर्ष 2019 का चुनाव एक मिस्ट्री था, हिस्ट्री नहीं था. भाजपा ने जितनी सीटें जीतने की बात कही थी, उन्हें उतनी […]

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि राज्य में नगरपालिका और पंचायत के चुनाव अब इवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से होंगे. वह राज्य चुनाव आयोग से इसकी मांग करेंगी. कहा कि वर्ष 2019 का चुनाव एक मिस्ट्री था, हिस्ट्री नहीं था. भाजपा ने जितनी सीटें जीतने की बात कही थी, उन्हें उतनी ही सीटें मिलीं.

ममता ने भाजपा को धमकी देते हुए कहा कि पहले बंगाल की संस्कृति सीखें, फिर बांग्ला दखल करने का सपना देखें. बंगाल सिर नहीं झुकायेगा. इंच-इंच का बदला लेंगे. सुश्री बनर्जी ने कहा कि कट मनी की बात कही जा रही है, लेकिन उजाला की जांच हो. उजाला के पैसे वापस दो.

उन्होंने कहा कि सब कुछ बर्दास्त कर सकती हैं, लेकिन बंगाल का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि घर में बैठकर राजनीति नहीं होगी. बाहर निकलें. रास्ता ही रास्ता दिखायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >