तेज बारिश से महानगर में जल-जमाव, गिरे पेड़

कोलकाता : कोलकाता में मानसून के सदस्त देने के बाद मंगलावर को पहली बार मुसलाधार बारिश हुई. जो कोलकाता नगर निगम के सारी तैयारियों के कलई को खोल कर रख दिया है. दोपहर एक से दो बजे तक हुई बारिश के कारण महानगर के धर्मतला स्थित ट्राम डिपो एवं पास के वाई चैनल बारिश का […]

कोलकाता : कोलकाता में मानसून के सदस्त देने के बाद मंगलावर को पहली बार मुसलाधार बारिश हुई. जो कोलकाता नगर निगम के सारी तैयारियों के कलई को खोल कर रख दिया है. दोपहर एक से दो बजे तक हुई बारिश के कारण महानगर के धर्मतला स्थित ट्राम डिपो एवं पास के वाई चैनल बारिश का पानी भर गया था.

यही स्थिति एसएन बनर्जी रोड भी थी. यहां सड़क लेबल नहीं होने के कारण दोनों किनारे पर पानी जम गया था. जिसके कारण पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. वहीं निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश मोमिनपुर इलाके में दर्ज की गई. यहां 30 एमएम बारिश हुई.

वहीं बालीगंज में 26 एमएम, मानिकतल्ला में छह एमएम, पामर बाजार 28 एमएम, ठनठनिया 7.4 एमएम, चेतला 19 एमएम, जोधपुर पार्क 11 एमएम, कालीघाट 24 एमएम, जिंजिरा बाजार 15 एमएम, बेहला 8 एमएम एवं तारातल्ला में 12 एमएम बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर पेड़ गिर गये. जानकारी के अनुसार पार्क स्ट्रीट व कैमक स्ट्रीट क्रासिंग के निकट तीन पेड़ गिर गये, जबकि एजीसी बोस रोड व डीएल खान रोड क्रासिंग, 55 नंबर सुन्दरी मोहन एवेन्यू, बाबू घाट व प्रिंसब घाट के निकट बारिश व तेज हवा के कारण पेड़ गिरे. इस वजह से कुछ देर तक यातायात भी बाधित रही. खबर पा कर निगम व कोलकाता पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचा पेड़ों को हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >