सारधा चिटफंड मामले की नहीं होगी त्वरित सुनवाई

हाइकोर्ट ने खारिज की सीबीआइ की याचिका कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले की जांच कर रही सीबीआई को मंगलवार को बड़ा झटका लगा. सीबीआई ने इस मामले में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के मामले पर त्वरित सुनवाई की मांग की थी, जिसे कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. अब मामले की अगली सुनवाई […]

हाइकोर्ट ने खारिज की सीबीआइ की याचिका

कोलकाता : सारधा चिटफंड मामले की जांच कर रही सीबीआई को मंगलवार को बड़ा झटका लगा. सीबीआई ने इस मामले में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के मामले पर त्वरित सुनवाई की मांग की थी, जिसे कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. अब मामले की अगली सुनवाई दो जुलाई को होगी. सीबीआइ, मामले की जल्द से जल्द सुनवाई पूरी करना चाहता है.

जानकारी के अनुसार, सात जून को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से सारधा चिटफंड घोटाला मामले में घंटों पूछताछ की थी. इस मामले में सीबीआई ने वरिष्ठ अधिकारी राजीव कुमार से फरवरी में शिलांग में पूछताछ की थी. यह पूछताछ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई थी. पहले भी कई बार उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वे अवकाश न होने की बात कहकर टाल देते थे.

इसके बाद कोर्ट ने सख्त कार्रवाई का आदेश सुनाया था. जांच एजेंसी ने श्री कुमार के लिए बीते महीने एक लुकआउट नोटिस जारी किया है. इसके बाद कुमार ने कलकत्ता हाईकोर्ट से संपर्क किया और अपने खिलाफ सीबीआई नोटिस को रद्द करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >