जल्द ही होगी राज्य में भाजपा की सरकार : देवश्री

बागडोगरा : पश्चिम बंगाल में जल्द ही भाजपा की सरकार होगी. गुरुवार की शाम दिल्ली से रायगंज जाते समय बागडोगरा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में यह बात केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री देवश्री चौधरी ने कहीं. हवाई अड्डे पर उनका स्वागत भाजपा महिला मोर्चा की राज्य कमेटी सदस्य शिखा मैत्र के अलावा […]

बागडोगरा : पश्चिम बंगाल में जल्द ही भाजपा की सरकार होगी. गुरुवार की शाम दिल्ली से रायगंज जाते समय बागडोगरा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में यह बात केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री देवश्री चौधरी ने कहीं. हवाई अड्डे पर उनका स्वागत भाजपा महिला मोर्चा की राज्य कमेटी सदस्य शिखा मैत्र के अलावा सिलीगुड़ी, इस्लामपुर व रायगंज के भाजपा नेताओं ने किया.

इस दौरान राज्य सरकार के प्रति गुस्सा दिखाते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र जैसा कुछ नहीं बचा है. लोगों डरा-धमका कर राज चलाया जा रहा है. जनता अब राज्य में तृणमूल को नहीं चाह रही है. इसलिए बहुत जल्द ही यहां भाजपा सरकार बनायेगी. यह काम किस दिन होगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को रायगंज और शनिवार को इस्लामपुर में भाजपा का कार्यक्रम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >