शारीरिक कष्ट से परेशान महिला ने लगायी फांसी

कोलकाता : शारीरिक कष्ट से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगा कर जान दे दी. घटना दक्षिण कोलकाता के सरसुना इलाके में सोमवार सुबह 8.30 बजे की है. मृतक की पहचान अलोका माझी (45) के रुप में हुई है. दो मंजिली इमारत की पहली मंजिल में फंदे से लटकते उसे देखा गया. विद्यासागर स्टेट […]

कोलकाता : शारीरिक कष्ट से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगा कर जान दे दी. घटना दक्षिण कोलकाता के सरसुना इलाके में सोमवार सुबह 8.30 बजे की है. मृतक की पहचान अलोका माझी (45) के रुप में हुई है. दो मंजिली इमारत की पहली मंजिल में फंदे से लटकते उसे देखा गया. विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सको‍ं ने उसे मृत बताया.

खबर पाकर सरसुना थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि अलोका की तबीयत काफी खराब रहती थी. इस शारीरिक कष्ट के कारण वह कुछ दिनों से इतना परेशान थी. वह किसी से बात भी नहीं कर रही थी, हो सकता है कि इसी परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया हो. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >