भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पुलिस ने मारा छापा, बोलीं टीएमसी उम्मीदवार काकोली- BJP बांट रही है पैसे

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के दौरान पश्‍चिम बंगाल में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी दौरान बारासात से टीएमसी उम्मीदवार काकोली घोष की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर छापे मारे. काकोली घोष ने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि भाजपा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास […]

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के दौरान पश्‍चिम बंगाल में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी दौरान बारासात से टीएमसी उम्मीदवार काकोली घोष की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर छापे मारे. काकोली घोष ने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि भाजपा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है और वह पैसे बांटने में लगी हुई है.

इधर, भाजपा नेता मुकुल रॉय ने कहा कि भाजपा नेता अरविंद मेनन ने बारासात में कुछ नेताओं के साथ बैठक रखी थी. कुछ टीएमसी के कार्यकर्ता वहां पहुंचे जिनका नेतृत्व काकोली घोष कर रहीं थीं. इन लोगों ने वहां खड़ी गाडियों पर हमला किया. उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >