बारिश के बावजूद बरकरार रहेगा महानगर में गर्मी का कहर

गर्मी के बावजूद हिट वेव या लू की आशंका नहीं कोलकाता : महानगर में गर्मी चरम पर है. सोमवार से ही मौसम ने रूख बदला है. हालांकि मंगलवार को कई जगहों पर बारिश हुई, लेकिन उसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिला. बुधवार को भी तड़के सुबह से महानगर में कड़ी धूप देखी गयी. […]

गर्मी के बावजूद हिट वेव या लू की आशंका नहीं

कोलकाता : महानगर में गर्मी चरम पर है. सोमवार से ही मौसम ने रूख बदला है. हालांकि मंगलवार को कई जगहों पर बारिश हुई, लेकिन उसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिला. बुधवार को भी तड़के सुबह से महानगर में कड़ी धूप देखी गयी.
अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने बुधवार से महानगर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी थी. बुधवार सुबह महानगर का न्यूनतन तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है.
वहीं, अधिकतम 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. नमी की मात्रा 92 प्रतिशत रही. महानगर में गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है. गत सप्ताह में गुरुवार को महानगर का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य है. शुक्रवार को महानगर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था.
वर्तमान में, नमी की मात्रा 93 प्रतिशत है, न्यूनतम 58 प्रतिशत है, जो महानगर में और गर्मी का संकेत देता है. शनिवार को महानगर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. रविवार को महानगर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य है. वहीं, न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है.
मौसम विभाग लंबे समय से यह कह रहा है कि महानगर में जब भी ज्यादा गर्मी होगी, तब मौसम करवट लेगा और बारिश होगी. परिणामस्वरूप, कोलकाता में ‘हिट वेव’ या ‘लू’ की आशंका कम है. मौसम कार्यालय ने कहा कि पूरे राज्य में इस साल गर्मी कम महसूस होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >