हिंदू नववर्ष पर सीएम ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदू नववर्ष और नवरात्र पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्विटर पर हिंदी में लिख कर शुभकामना संदेश दिया है. सबसे पहले उन्होंने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं. शनिवार सुबह उन्होंने लिखा कि नवरात्रि के मौके पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. इसके बाद हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते […]

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदू नववर्ष और नवरात्र पर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्विटर पर हिंदी में लिख कर शुभकामना संदेश दिया है. सबसे पहले उन्होंने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं. शनिवार सुबह उन्होंने लिखा कि नवरात्रि के मौके पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.

इसके बाद हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि मेरे सभी भाइयों और बहनों को विक्रम संवत 2076 की हार्दिक शुभकामनाएं. उल्लेखनीय है कि शनिवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुका है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा. हिंदू मान्यता के अनुसार चैत्र और शारदीय नवरात्र को ही महत्वपूर्ण माना गया है. चैत्र नवरात्रि को वासंतिक नवरात्र भी कहा जाता है. छह अप्रैल से नौ दिनों तक पूरे विधि-विधान से दुर्गा मां के नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जायेगी. चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन 14 अप्रैल को राम नवमी मनायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >