बस यात्रियों पर मनचलों ने फेंके अंडे

गोलाबाड़ी थाने के डबसन रोड की घटना महिलाओं व युवतियों को लक्ष्य कर फेंके गये थे अंडे कोलकाता : होली के बीते दो सप्ताह हो गये हैं, लेकिन उत्तर हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे शाम ढले डबसन रोड से गुजरनेवाली गाड़ियों में बैठी युवतियों और महिलाओं […]

गोलाबाड़ी थाने के डबसन रोड की घटना

महिलाओं व युवतियों को लक्ष्य कर फेंके गये थे अंडे
कोलकाता : होली के बीते दो सप्ताह हो गये हैं, लेकिन उत्तर हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र में मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे शाम ढले डबसन रोड से गुजरनेवाली गाड़ियों में बैठी युवतियों और महिलाओं पर अंडे फेंक कर फरार हो जाते हैं.
ऐसी ही एक घटना हावड़ा के एसी मॉर्केट-पिलखाना एरिया में रविवार की रात दस बजे हुई, जब धर्मतल्ला-भट्टोनगर बस धर्मतल्ला से रवाना होकर हावड़ा के एसी मॉर्केट के डबसन रोड से गुजर रही थी. इस दौरान कुछ लोगों ने बस के यात्रियों पर अंडे फेंकना शुरू कर दिया. अंडे कई यात्रियों को लगे. अंडे की सफेदी पुरी बस में फैल गई. इसके बाद मनचले फरार हो गये.
बस यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार, अंडे महिलाओं और युवतियों को लक्ष्य कर फेंके गये थे. लिलुआ के रहनेवाले विजय दास ने बताया कि कुछ लड़के अचानक ही यात्रियों को लक्ष्य कर अंडे फेंकने लगे जो उनके सिर पर लगे. एक अन्य यात्री भावेश जैन ने बताया कि कि पुलिस इस तरह की दुस्साहसिक हरकतों को रोकने के लिए जबतक कड़े कदम नहीं उठाती, तब तक यात्रियों को इस तरह के हरकतों का सामना करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >