नियंत्रण खोकर पलटी बस, 30 यात्री घायल

राणाघाट कोतवाली थाने के पास हुई घटना कल्याणी : नदिया जिला से कृष्णानगर रानाघाट जा रही बस नियंत्रण खोकर पलट गयी. हादसा कोतवाली थाने के पास हुआ है. दुर्घटना में 30 लोग घायल हुए है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बचाया गया और उन्हें शक्तिनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस से […]

राणाघाट कोतवाली थाने के पास हुई घटना

कल्याणी : नदिया जिला से कृष्णानगर रानाघाट जा रही बस नियंत्रण खोकर पलट गयी. हादसा कोतवाली थाने के पास हुआ है. दुर्घटना में 30 लोग घायल हुए है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बचाया गया और उन्हें शक्तिनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक इलाज के बाद 15 लोगों को छोड़ दिया गया. घायलों में दो बच्चे भी शामिल है. पुलिस ने कहा कि घटना में किसी की हताहत की खबर नहीं है. घायल सुप्रिया दास ने कहा कि कृष्णानगर के बाद से बस की गति काफी तेज हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >