वृद्धा को तीन दिन से घर में बंद कर भतीजा फरार

कोलकाता : बागुईहाटी थानांतर्गत केष्टोपुर के समरपल्ली इलाके में 80 वर्षीया वृद्धा को तीन दिनों से घर में बंद करके उसका भतीजा भाग निकला. स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह से उस वृद्धा को घर का दरवाजा तोड़कर निकाला गया. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त वृद्ध महिला को अस्पताल में भर्ती […]

कोलकाता : बागुईहाटी थानांतर्गत केष्टोपुर के समरपल्ली इलाके में 80 वर्षीया वृद्धा को तीन दिनों से घर में बंद करके उसका भतीजा भाग निकला. स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह से उस वृद्धा को घर का दरवाजा तोड़कर निकाला गया. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त वृद्ध महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है. आरोप है कि वृद्धा का भतीजा ही उन्हें घर में बंद कर फरार हो गया है. उसकी तलाश की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, वृद्धा मंजूमाला बसु मल्लिक (80) काफी समय से अपने भतीजे गौतम बसु मल्लिक के साथ रह रही थी. माला मंडल के यहां गौतम किराये पर एक घर लेकर एक साल से रह रहा था. मकान मालकिन माला मंडल का कहना है कि गौतम घर का किराया बकाया रखा था. हर रोज बोलने के बाद भी किराया नहीं दे रहा था.

अगर सक्षम नहीं है, तो पैसा दिये बगैर भी घर छोड़ने के लिए कहा जा रहा था. लेकिन इसी बीच वह अपनी वृद्ध रिश्तेदार को घर में बंद करके फरार हो गया. वृद्धा तीन दिनों से घर में पड़ी थी. पड़ोस के लोगों को घटना का पता चलते ही तुरंत थाने में सूचना दी गयी. सुबह करीब छह बजे पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ कर महिला को निकाला गया. पुलिस का कहना है कि वृद्धा की तबीयत ठीक नहीं है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी भतीजे की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >