नकली वीजा पर महानगर में रह रहा नाइजीरियन फुटबॉलर गिरफ्तार

आनंदपुर थाने की पुलिस ने कोलकाता पुलिस के एससीओ विभाग की जानकारी पर किया गिरफ्तार 2015 के जून महीने में ही खत्म हो गयी थी वीजा की सीमा इसके बाद वर्ष 2020 तक का नकली वीजा बनाकर रह रहा था नाइजीरियन कोलकाता : नकली वीजा के जरिये महानगर में रहकर नामी फुटबॉल टीम के लिए […]

आनंदपुर थाने की पुलिस ने कोलकाता पुलिस के एससीओ विभाग की जानकारी पर किया गिरफ्तार

2015 के जून महीने में ही खत्म हो गयी थी वीजा की सीमा
इसके बाद वर्ष 2020 तक का नकली वीजा बनाकर रह रहा था नाइजीरियन
कोलकाता : नकली वीजा के जरिये महानगर में रहकर नामी फुटबॉल टीम के लिए फुटबॉल खेलनेवाले एक नाइजीरियन फुटबॉलर को आनंदपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ आये नाइजीरियन का नाम डैनियल बिदेमी आयनी है.
क्या है मामला :
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोलकाता पुलिस के सिक्योरिटी कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से उन्हें इस नाइजीरियन के बारे में खबर मिली थी. इसके बाद आनंदपुर थाने की पुलिस ने एक किराये के मकान में रह रहे इस नाइजीरियन से कागजात देखना चाहा, तो कागजातों को देखकर पुलिस को संदेह हुआ. इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि वह वीजा के कागजात नकली हैं. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
बताया जा रहा है कि वर्ष 2015 में नाइजीरिया से भारत आने के एक वर्ष बाद ही उसका वीजा का समय खत्म हो गया था. उसने कागजातों में कारगुजारी कर वर्ष 2020 तक नकली वीजा बनाकर महानगर में रहकर कुछ प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब के लिए के लिए मैच खेल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >