कांकीनाड़ा की रिलायंस जूट मिल में तालाबंदी

चार हजार श्रमिक हुए बेरोजगार कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा स्थित रिलायंस जूट मिल में शनिवार को प्रबंधन ने कार्यस्थगन का नोटिस लगा दिया. इससे मिल के चार हजार श्रमिक बेरोजगार हो गये हैं. श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है. सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को काम पर गये मजदूरों […]

चार हजार श्रमिक हुए बेरोजगार

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के कांकीनाड़ा स्थित रिलायंस जूट मिल में शनिवार को प्रबंधन ने कार्यस्थगन का नोटिस लगा दिया. इससे मिल के चार हजार श्रमिक बेरोजगार हो गये हैं. श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है.
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को काम पर गये मजदूरों ने देखा कि गेट पर कार्यस्थगन का नोटिस लगा है. इसके बाद ही मजदूरों ने विरोध जताया. मिल की यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि श्रमिक असंतोष व उत्पादन की कमी का हवाला देकर मिल प्रबंधन ने कार्यस्थन का नोटिस लगाया है. मिल मजदूरों का आरोप है कि गलत कारण दिखाकर काम बंद करने संबंधी नोटिस लगाया गया है. हर बार कोई त्योहार आने पर प्रबंधन की ओर से साजिश के तहत ऐसा नोटिस लगा दिया जाता है. मजदूरों ने अविलंब मिल खोलने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >