शिक्षक की नौकरी के नाम पर महिला से ठगी

विकास भवन के सामने पकड़ा गया आरोपी लोगों ने की पिटाई कोलकाता : प्राइमरी शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 20 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी को लोगों ने पकड़ कर जम कर पीटा. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने आरोपी […]

विकास भवन के सामने पकड़ा गया आरोपी लोगों ने की पिटाई

कोलकाता : प्राइमरी शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 20 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी को लोगों ने पकड़ कर जम कर पीटा. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मकसूद है.
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि मकसूद ने शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 20 हजार रुपये लिये थे. इसके बाद बार-बार बुला कर लौटाया जा रहा था.
पीड़िता ने बताया कि उसके पास पहले एक ईमेल आया था. इसके बाद फोन पर प्राइमरी शिक्षक की नौकरी दिलाने की बात कही गयी. इसके लिए 20 हजार रुपये लेकर विकास भवन बुलाया गया. महिला 20 हजार रुपये लेकर विकास भवन गयी थी. वहां मकसूद ने उससे रुपये लेकर एक व्यक्ति को दिया. दूसरा व्यक्ति रुपये लेकर चला गया था.
फिर मकसूद हर रोज बुलाकर महिला को लौटा दिया करता था. खुद के ठगे जाने का एहसास होने पर बुधवार को उसने उस व्यक्ति को पकड़ कर लोगों की भीड़ जुटायी. पूरी घटना बताने पर लोगों ने मकसूद की पिटाई कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि इसमें लिप्त एक अन्य आरोपी का पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >