कोलकाता : दो दोस्तों के बीच पुराने झगड़े में एक ने गोली चलाकर दूसरे को जान से मारने की कोशिश की. समय रहते अन्य दोस्तों के साथ घटनास्थल से भागने के कारण पीड़ित की जान बच गयी. घटना बेनियापुकुर इलाके के बेचूलाल रोड में शनिवार देर रात की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम मोहम्मद इरफान है, जबकि उस पर गोली चलानेवाले व्यक्ति का नाम शहजादा है. आरोपी फायरिंग करने के बाद अपने साथियों के साथ इलाके से फरार है. सूचना पाकर बेनियापुकुर थाने की पुलिस वहां पहुंची.
कोलकाता : बेनियापुकुर में पुराने विवाद में चली गोली

कोलकाता : बेनियापुकुर में पुराने विवाद में चली गोली
Copied link
कोलकाता : दो दोस्तों के बीच पुराने झगड़े में एक ने गोली चलाकर दूसरे को जान से मारने की कोशिश की. समय रहते अन्य दोस्तों के साथ घटनास्थल से भागने के कारण पीड़ित की जान बच गयी. घटना बेनियापुकुर इलाके के बेचूलाल रोड में शनिवार देर रात की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम मोहम्मद इरफान […]
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि मोहम्मद इरफान बेचूलाल रोड में अपने घर के पास शनिवार रात को अन्य दोस्तों के साथ बातें कर रहा था. अचानक वहां उसका पुराना साथी शहजादा पहुंच गया. दोनों में किसी पुराने बात पर विवाद शुरू हो गया. गुस्से में आकर शहजादा ने रिवॉल्वर निकाल कर इरफान पर तान दी. जब तक वह फायरिंग करता, इसके पहले इरफान वहां से भागने में सफल हो गया. इस घटना में तीन राउंड फायरिंग की सूचना है. घटना के बाद से शहजादा फरार है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शहजादा की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना को लेकर काफी देर तक इलाके में लोग आतंकित थे.