वेस्टपोर्ट : ट्रक से टकरायी स्कूटी, एक की मौत

कोलकाता : वेस्टपोर्ट इलाके में एक ट्रक से टकरा कर एक स्कूटी बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में स्कूटी में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों को एसएसकेएम अस्पताल ले जाने पर चिकित्सा के दौरान आसिफ अली खान (21) की मौत हो गयी. जबकि आजम खान (25) व […]

कोलकाता : वेस्टपोर्ट इलाके में एक ट्रक से टकरा कर एक स्कूटी बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में स्कूटी में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों को एसएसकेएम अस्पताल ले जाने पर चिकित्सा के दौरान आसिफ अली खान (21) की मौत हो गयी. जबकि आजम खान (25) व मोहम्मद हुसैन खान (20) का जख्मी हालत में इकबालपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सभी मटियाबुर्ज इलाके के रहनेवाले हैं. वेस्टपोर्ट थाने की पुलिस सूत्रों के मुताबिक तेज रफ्तार में स्कूटी ले जाने के दौरान सीजीआर रोड में धोबी तालाब के पास नियंत्रण खोकर एक ट्रक की चपेट में आने से तीनों जख्मी हो गये. पुलिसकर्मियों का कहना है कि घटना के समय तीनों में से किसी के भी सिर पर हेलमेट नहीं था. सभी के घरवालों को इसकी सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >