पेपर लीक को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने की जमकर नारेबाजी, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कोलकाता : माध्यमिक की परीक्षा में लगातार पेपर लीक होने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज स्ट्रीट में जोरदार प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवजीत सरकार ने किया. पार्टी दफ्तर से जुलूस निकाल कर ये लोग कालेज स्ट्रीट […]

प्रदर्शनकारियों ने की जमकर नारेबाजी, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

कोलकाता : माध्यमिक की परीक्षा में लगातार पेपर लीक होने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज स्ट्रीट में जोरदार प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवजीत सरकार ने किया. पार्टी दफ्तर से जुलूस निकाल कर ये लोग कालेज स्ट्रीट पहुंचे और वहां पर चौराहे पर जाम लगाया. प्रदर्शनकारियों ने राज्य की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी भी की. वे शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इस दौरान सड़क को जाम मुक्त कराने पहुंची पुलिस के साथ आंदोलनकारियों की जमकर धक्का-मुक्की भी हुई. बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया.
इस मौके पर देवजीत सरकार ने कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया है. हकीकत यह है कि बंगाल सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी है. अब इस सरकार को पुलिस और गुंडों का ही सहारा रह गया है. लोग इस निकम्मी सरकार से निजात पाना चाहते हैं. लोगों की इस मंशा को पूरा करने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >