“राजनीति से ऊपर उठ देशहित की सोचें” : राहुल सिन्हा

शहादत को सलाम : आज भाजपा का राज्यभर में मौन धरना कोलकाता : पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को प्रदेश भाजपा ने राज्य स्तर पर मौन घरना का कार्यक्रम रखा है. रविवार को राज्य के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक आम लोगों को साथ लेकर मौन […]

शहादत को सलाम : आज भाजपा का राज्यभर में मौन धरना

कोलकाता : पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को प्रदेश भाजपा ने राज्य स्तर पर मौन घरना का कार्यक्रम रखा है. रविवार को राज्य के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक आम लोगों को साथ लेकर मौन धरना देंगे.
यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने शनिवार को संवाददाताओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दी. श्री सिन्हा पुलवामा से विशेष विमान से पहुंचे शहीद जवानों के शव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.
उन्होंने कहा कि जो जवान शहीद हुए हैं, उन्हें श्रद्धा देना, हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है, इसलिए हमें इसे राजनीति से ऊपर उठ कर एक देशवासी के रूप में इसे मनाना चाहिए. इसलिए हमने इसे गैर राजनीतिक तरीके से मनाने का फैसला लिया है. लिहाजा मौन धरना में किसी भी पार्टी का झंडा नहीं रहेगा. रविवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक यह धरना होगा. धरना पर बैठनेवाले लोग मुंह पर काली पट्टी बांध कर व बैज पहनकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि देश की जो हालत है, उसे देखते हुए सभी पार्टियों को अपनी राजनीति को दूर रखकर देश हित में एक होना चाहिए, ताकि देशविरोधी ताकतों को करारा जवाब दिया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >