कोलकाता : मेट्रो अभी भी महानगर की पहली पसंद, जनवरी में 186.43 लाख यात्रियों ने की मेट्रो की यात्रा

कोलकाता : मेट्रो रेलवे में भले ही हादसों का दौर जारी हो, लेकिन सस्ते किराये और उसकी तेज रफ्तार के कारण यह अभी भी महानगरवासियों के लिए यातायात की पहली पसंद बना हुई है. इसका प्रमाण मेट्रो रेलवे को हुई आमदनी से मिलता है. जानकारी के अनुसार, मेट्रो रेलवे को जनवरी माह में यात्री भाड़े […]

कोलकाता : मेट्रो रेलवे में भले ही हादसों का दौर जारी हो, लेकिन सस्ते किराये और उसकी तेज रफ्तार के कारण यह अभी भी महानगरवासियों के लिए यातायात की पहली पसंद बना हुई है. इसका प्रमाण मेट्रो रेलवे को हुई आमदनी से मिलता है. जानकारी के अनुसार, मेट्रो रेलवे को जनवरी माह में यात्री भाड़े से 17.61 करोड़ रुपये की आमदनी हुई.

इस दौरान 186.43 लाख यात्रियों ने अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए मेट्रो रेलवे की सेवा ली, जबकि पिछले साल जनवरी में 176 लाख यात्रियों ने मेट्रो रेल का इस्तेमाल किया, जिससे मेट्रो रेलवे को 16.72 करोड़ रुपये की आमदनी हुई. 2018 के मुकाबले 2019 जनवरी में यात्रियों की संख्या में 5.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे आमदनी में 5.34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी.
कोलकाता मेट्रो रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी इंद्राणी बनर्जी ने बताया कि कम भाड़ा और तेज रफ्तार के कारण यह कोलकाता की सबसे बेहतर यातायात व्यवस्था है. यही कारण है कि अभी भी ज्यादातर लोगों की यह पहली पसंद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >