कोलकाता : बाजार से गायब हो रही टिटनेस की वैक्सीन

कोलकाता : बाजार में टिटनेस टॉक्सायड वैक्सीन की पिछले करीब छह-सात महीने से किल्लत देखी जा रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. हालांकि सरकारी अस्पतालों में अभी इसकी कमी नहीं है. विदित हो कि टिटनेस से बचाने के लिए गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण कराया जाता है. इसके अलावा चोट लगने […]

कोलकाता : बाजार में टिटनेस टॉक्सायड वैक्सीन की पिछले करीब छह-सात महीने से किल्लत देखी जा रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. हालांकि सरकारी अस्पतालों में अभी इसकी कमी नहीं है. विदित हो कि टिटनेस से बचाने के लिए गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण कराया जाता है.

इसके अलावा चोट लगने पर टिटनेस का खतरा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से लोगों को टिटनेस का टीका दिया जाता है. चिकित्सक टिटनेस को घातक बीमारी की संज्ञा देते हैं.

बावजूद इसके हैरत की बात है कि बाजार से टिटनेस की वैक्सीन गायब हो रही है. इस विषय में हमें बंगाल केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन के एक सक्रिय सदस्य ने बताया कि केवल दो कंपनी ही महानगर समेत राज्यभर में टिटनेस की वैक्सीन सप्लाई करती है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से कंपनियां इसकी आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं कर रही हैं.

हालांकि इससे इतर राज्य के सरकारी अस्पतालों में टिटनेस की वैक्सीन की पर्याप्त संख्या में उपलब्धत है. सर्विस डॉक्टर फोरम के महासचिव डॉ सजल विश्वास ने बताया कि फिलहाल सरकारी अस्पतालों में टिटनेस की वैक्सीन उपलब्ध है, लेकिन अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही इन अस्पतालों में भी टिटनेस वैक्सीन की किल्लत हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >