कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र यूनियन चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी में 2017 के बाद कोई छात्र यूनियन चुनाव नहीं हुआ है.नियमानुसार प्रजातांत्रिक व्यवस्था में यह चुनाव होने चाहिए. यूनिवर्सिटी कैम्पस में शीघ्र चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर आर्ट्स, साइंस व इंजीनियरिंग के फेत्सु- छात्र यूनियन से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन किया. छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि यह तीसरा […]

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी में 2017 के बाद कोई छात्र यूनियन चुनाव नहीं हुआ है.नियमानुसार प्रजातांत्रिक व्यवस्था में यह चुनाव होने चाहिए. यूनिवर्सिटी कैम्पस में शीघ्र चुनाव कराये जाने की मांग को लेकर आर्ट्स, साइंस व इंजीनियरिंग के फेत्सु- छात्र यूनियन से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन किया.
छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि यह तीसरा साल है, यहां अब छात्र यूनियन चुनाव कराये जाने चाहिए. शिक्षा मंत्री ने कैम्पस में स्टूडेंटस काउंसिल बनाने का प्रस्ताव दिया है, इससे हम सहमत नहीं हैं.
हम यहां चुनाव करवाना चाहते हैं. इस मुद्दे को शीघ्र होनेवाली एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में रखे जाने की छात्रों ने मांग की है. बुधवार को छात्रों के दल ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सुरंजन दास से भी मुलाकात कर अपनी बात रखी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >