कोलकाता : नहीं जुटा पा रही थी घर का खर्च, महिला ने दे दी जान

कोलकाता : आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक महिला ने खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगाकर जान देने की कोशिश की. घटना बेहला इलाके के भूपेन राय रोड में बुधवार सुबह 11.30 बजे की है. जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. मृत महिला का नाम चंदना […]

कोलकाता : आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक महिला ने खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगाकर जान देने की कोशिश की. घटना बेहला इलाके के भूपेन राय रोड में बुधवार सुबह 11.30 बजे की है. जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. मृत महिला का नाम चंदना दास (35) है.

इस घटना के बाद उसे विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. खबर पाकर बेहला थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस को प्राथमिक जांच मेें पता चला कि चंदना दास की काफी पहले शादी हुई थी. विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल में नहीं रह पाने के कारण वह मायके में आकर रह रहती थी.

आसपास के घरों में कामकाज कर वह गुजर-बसर करती थी. लेकिन आमदनी कम होने के कारण घर का खर्च नहीं चला पा रही थी. इस कारण वह काफी तनाव में थी. वह घर के कमरे में अकेली रहती थी. घरवालों का मानना है कि हो सकता है कि इसकी के कारण उसने यह कदम उठाया हो. पुलिस हकीकत का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >