तार-तार होते रिश्ते: दो महीने पूर्व ही किया था प्रेम विवाह, वीडियो कॉलिंग कर लगा ली फांसी

कोलकाता/चास : महानगर के श्यामबाजार निवासी गौतम मंडल ने अपनी पत्नी (143/6, महर्षि देवेंद्र रोड, कोलकाता निवासी) देवी दोलोई से 16 जनवरी की रात में वीडियो कॉलिंग करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना झारखंड के चास थाना क्षेत्र के कदमतल्ला की है. गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे मृतक की पत्नी को […]

कोलकाता/चास : महानगर के श्यामबाजार निवासी गौतम मंडल ने अपनी पत्नी (143/6, महर्षि देवेंद्र रोड, कोलकाता निवासी) देवी दोलोई से 16 जनवरी की रात में वीडियो कॉलिंग करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना झारखंड के चास थाना क्षेत्र के कदमतल्ला की है.

गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे मृतक की पत्नी को सबसे पहले घटना की जानकारी हुई. पत्नी ने उक्त कमरे की खिड़की से देख कर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद चास पुलिस को भी सूचना दी गयी. चास थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. युवक ने गमछा के सहारे पंखे के सहारे फांसी लगायी थी. साथ ही जिस कमरे में फांसी लगायी, वह कमरा अंदर से बंद था. पुलिस की मौजूदगी में बंद दरवाजा तोड़ कर खोला गया. हालांकि युवक का शव जमीन पर पड़ा हुआ पाया गया.
शव के साथ गमछा लपेटा हुआ था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया है. युवक के परिजनों से मोबाइल के जरिये संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं पुलिस पत्नी से भी पूछताछ कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पायेगा.

दो महीने पूर्व ही की थी लव मैरिज इस संबंध में पत्नी श्रीमती दोलोई ने बताया कि पति गौतम कोलकाता में चालक का काम किया करता था. दो महीने पूर्व ही दोनों अपने-अपने माता-पिता को सूचना दिये बगैर ही वहीं के एक मंदिर में भागकर लव मैरिज की थी. इससे दोनों के परिजन काफी नाराज हुए. परिजनों की नाराजगी को देखते हुये दोनों चास के कदमतल्ला में किराये का मकान लेकर रहने लगे और काम की तलाश में जुटे थे. पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व ही काम की तलाश में वह पटना गयी हुई थी. इसकी जानकारी पति को भी थी. उसने बताया कि घटना की रात गौतम ने वीडियो कॉलिंग से उसे फोन किया. फोन पर वह उसे तुरंत आने की जिद कर रहा था और बार-बार फांसी लगाकर जान देने की बात दोहरा रहा था. इस पर उसने तुरंत आने की बात कही. काफी मना करने के बाद भी गौतम और कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था. फोन कटने के बाद दुबारा कई बार फोन लगाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पायी. इसके बाद वह तुरंत पटना से निकली और गुरुवार को पहुंची तो पति को मृत पाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >