कोलकाता : खेल के मैदान में भी बेहतरीन हैं ममता

कोलकाता : राजनीति के मैदान में तो ममता बनर्जी एक मंझी हुई खिलाड़ी हैं ही, लेकिन खेल के मैदान में भी वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं. इस बात का प्रमाण खुद ममता बनर्जी ने बैडमिंटन कोर्ट में दिया. वह वीरभूम के बोलपुर में बैठकों का दौर खत्म करके जब हाथ में रैकेट लेकर बैडमिंटन कोर्ट में […]

कोलकाता : राजनीति के मैदान में तो ममता बनर्जी एक मंझी हुई खिलाड़ी हैं ही, लेकिन खेल के मैदान में भी वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं. इस बात का प्रमाण खुद ममता बनर्जी ने बैडमिंटन कोर्ट में दिया. वह वीरभूम के बोलपुर में बैठकों का दौर खत्म करके जब हाथ में रैकेट लेकर बैडमिंटन कोर्ट में उतरीं और खेलने लगीं तो हर कोई हैरान रह गया.
खुद ममता बनर्जी ने अपने खेल का वीडियो ट्वीटर और फेसबुक पर जारी किया. जो देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच गया. वीडियो में दिख रहा है कि लगातार 32 सेकेंड ममता बनर्जी खेलती रहीं और शटल कॉक नीचे नहीं गिरा. उनके खेलने का तरीका देख कर लगा रहा है कि वह इस खेल में काफी पारंगत हैं. उल्लेखनीय है कि अपनी व्यस्तता के बीच खुद के लिए ममता बनर्जी समय निकाल ही लेती हैं.
हालांकि बहुमुखी प्रतिभा की धनी ममता बनर्जी गाना गाने, कविता लिखने, चित्रकारी करने के अलावा स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में महारथ हासिल कर रखी हैं, लेकिन उनको मैदान में उतरकर खेलते हुए बहुत कम लोगों ने ही देखा है. ममता बनर्जी के बारे में यह प्रसिद्ध है कि वह खाना खाने के बाद ट्रेड मिल पर चलते हुए खुद को चंगा रखती हैं. जब वह अपने करीबियों के साथ पैदल चलने के लिए निकलती हैं तो उनकी रफ्तार के सामने हर कोई फिसड्डी साबित होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >