कोलकाता : कोलकाता आ रहे विमान की हुई आपात लैंडिंग

कोलकाता : अंडमान निकोबार से कोलकाता आ रही एक फ्लाइट यांत्रिक गड़बड़ी के कारण बीच में ही उसे आपात लैंडिंग करना पड़ा. पोर्ट ब्लेयर पर ही फ्लाइट को उतारा गया. फ्लाइट में सवार कुल 184 यात्री सभी सुरक्षित उतारे गये. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर की है. पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता आनेवाली एक […]

कोलकाता : अंडमान निकोबार से कोलकाता आ रही एक फ्लाइट यांत्रिक गड़बड़ी के कारण बीच में ही उसे आपात लैंडिंग करना पड़ा. पोर्ट ब्लेयर पर ही फ्लाइट को उतारा गया. फ्लाइट में सवार कुल 184 यात्री सभी सुरक्षित उतारे गये. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर की है.
पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता आनेवाली एक इंडिगो की विमान रनवे से टेकओवर होने के कुछ देर बाद ही बीच आसमान में पहुंचने के बाद अचानक विमान की बायी तरफ इंजन में गड़बड़ी हो गयी.
यात्रियों ने किया िवरोध प्रदर्शन
गड़बड़ी का पता चलते ही तुरंत पायलट ने तत्परता दिखाया. इसके बाद ही विमान को पुन: वापस लाया गया. घटना के बाद उतरते ही यात्रियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस यांत्रिक गड़बड़ी के कारणों का पता लगाने की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >