हावड़ा : नकली चेक से निकासी मामला : लाखों की धोखाधड़ी मामले में पूछताछ को बनी टीम

हावड़ा : नकली चेक जमा करने आैर बैंक से रुपये निकालने के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. मुख्य आरोपी अनीश ठाकुर के अलावा अन्य गिरफ्तार छह आरोपियों मनीष गुप्ता, रंजन यादव, इरफान अली, जुनैद आलम, मोहम्मद तौहिद आलम और सादिक अली से भी दफा-दफा पूछताछ चल रही है. […]

हावड़ा : नकली चेक जमा करने आैर बैंक से रुपये निकालने के मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. मुख्य आरोपी अनीश ठाकुर के अलावा अन्य गिरफ्तार छह आरोपियों मनीष गुप्ता, रंजन यादव, इरफान अली, जुनैद आलम, मोहम्मद तौहिद आलम और सादिक अली से भी दफा-दफा पूछताछ चल रही है. खुद आइपीएस रैंक के अधिकारी जांच पड़ताल आैर पूछताछ में लगे हुए हैं. पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां भी मिली हैं.
जानकारी के अनुसार, इस रैकेट में कुछ आैर जालसाज शामिल हैं. उन्हें पकड़ने के लिए हावड़ा सिटी पुलिस ने टीम गठित की है. यह टीम जल्द ही बिहार, उत्तर-प्रदेश आैर मुंबई के लिए रवाना होगी. पुलिस का मानना है कि इस रैकेट का मुख्य सरगना कोई आैर है. जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक तथ्य सामने नहीं आयेगा.
सात आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस को यह पता चला है कि बेरोजगार युवक-युवतियों को सामने रखकर करोड़ों रुपये की जालसाजी हुई है. सूत्रों के मानें तो इन्होंने अब तक 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की है. यह आंकड़ा 100 करोड़ भी पार हो सकता है. पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि इस रैकेट के तार विदेश से जुड़े हुए हैं या नहीं.
हालांकि पुलिस लगभग तय है कि ठगी की गयी इन रुपयों को दुबई आैर दूसरे देशों में हवाला के जरिये भेजा जाता थ. इस रैकेट का किंगपिन मुंबई में है. पुलिस की टीम अब जल्द ही रवाना होगी.
उल्लेखनीय है कि एक नकली चेक जमा करनेवाले आरोपी अनीश ठाकुर को पहले गिरफ्तार किया गया था. उस समय पुलिस को यह नहीं लगा था एक मामूली घटना की जांच करते-करते इतने बड़े रैकेट का पर्दाफाश होगा. अनीश से पूछताछ के बाद राज खुलते गये आैर एक-एक करके बाकी छह आरोपियों को बिहार, कोलकाता आैर हावड़ा के विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया. सिटी पुलिस की खुफिया विभाग भी जांच पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >