युवती के सामने करने लगा शौच, मना करने पर की बदसलूकी

कोलकाता : एक युवती के सामने सड़क पर खुलेआम शौच करने का विरोध करने पर मनचलों ने उससे बदसलूकी कर उससे छेड़खानी की कोशिश की. घटना टॉलीगंज थाना अंतर्गत एसपी मुखर्जी रोड में अब्दुल रसूल सरणी की है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले विशाल कुमार साव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया […]

कोलकाता : एक युवती के सामने सड़क पर खुलेआम शौच करने का विरोध करने पर मनचलों ने उससे बदसलूकी कर उससे छेड़खानी की कोशिश की. घटना टॉलीगंज थाना अंतर्गत एसपी मुखर्जी रोड में अब्दुल रसूल सरणी की है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले विशाल कुमार साव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया फिर उससे पूछताछ के बाद उसके अन्य तीन दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस से शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह दक्षिण 24 परगना के बजबज रोड की रहनेवाली है. वह सोमवार रात 9.30 बजे के करीब एसपी मुखर्जी रोड से गुजर रही थी. इसी समय उसके पास से तीन बाइक पर सवार कुछ युवक गुजरे. उनमें से एक बाइक में एक युवक सड़क पर उसके सामने खुलेआम शौच करने लगा.
इसे देखकर उसने इसका विरोध किया तो वे उसके साथ बदसलूकी करने लगे और बाइक चलाकर भाग निकले. इसके बाद उन्होंने टाॅलीगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए विशाल कुमार साव नामक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर अन्य तीन आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >