हावड़ा : पतंग की डोर ने ले ली जान, बाइक चलाते समय गले में फंस गयी थी पतंग की डोर

हावड़ा : पतंग की डोर ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा अस्पताल में अब भी गंभीर हालत में भर्ती है. मृतक का नाम जिशान अली (28) है, जबकि दूसरे का नाम शेख शहीदुल रहमान है.घटना बागनान थाना अंतर्गत देउलटी के पास घटी. दोनों बाइक पर सवार थे आैर कोलाघाट से बागनान लौट […]

हावड़ा : पतंग की डोर ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दूसरा अस्पताल में अब भी गंभीर हालत में भर्ती है. मृतक का नाम जिशान अली (28) है, जबकि दूसरे का नाम शेख शहीदुल रहमान है.घटना बागनान थाना अंतर्गत देउलटी के पास घटी. दोनों बाइक पर सवार थे आैर कोलाघाट से बागनान लौट रहे थे. जिशान पूर्व मेदिनीपुर के केटीपी थाना अंतर्गत महिषगोट गांव का रहनेवाला था.
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर बाइक पर सवार जिशान अली और शेख शहिदुल रहमान राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए बागनान जा रहे थे. देउलटी के पास अचानक एक पतंग की डोर दोनों के गले में फंस गयी. शहीदुल बाइक चला रहा था, जबकि जिशान पीछे बैठा था.
बागनान थाना अंतर्गत देउलटी के पास की घटना
बाइक चलाते समय गले में फंस गयी थी पतंग की डोर
हादसे में एक अन्य युवक जख्मी, हालत गंभीर
पतंग की डोर गले से लिपट जाने के कारण शहीदुल ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया आैर बाइक ब्रिज की रेलिंग तोड़ती हुई नीचे जा गिरी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले बागनान ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया.
जहां से उन्हें उलबेड़िया रेफर किया गया. हालत गंभीर होने पर दोनों को कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां जिशान की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >