प्रेमिका संग विवाद से परेशान होकर दी थी जान

कोलकाता : घरवालों से मिलने वाले पढ़ाई के दबाव व महानगर में रहनेवाली प्रेमिका से विवाद के कारण ही गुजरात निवासी एमबीए के छात्र हर्ष भलानी (24) ने न्यू मार्केट के एक होटल के कमरे में शनिवार को आत्महत्या की थी. न्यू मार्केट थाने की पुलिस की प्राथमिक जांच में इसका खुलासा हुआ है. पुलिस […]

कोलकाता : घरवालों से मिलने वाले पढ़ाई के दबाव व महानगर में रहनेवाली प्रेमिका से विवाद के कारण ही गुजरात निवासी एमबीए के छात्र हर्ष भलानी (24) ने न्यू मार्केट के एक होटल के कमरे में शनिवार को आत्महत्या की थी.
न्यू मार्केट थाने की पुलिस की प्राथमिक जांच में इसका खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के प्राथमिक जांच में पता चला कि हर्ष महानगर में रहनेवाली किसी युवती के प्रेम करता था. उसी से तनाव होने के कारण उससे मिलने महानगर में आया था. लेकिन बात नहीं बनी थी. इधर परिवार के तरफ से पढ़ाई का दबाव काफी ज्यादा था.
इन्हीं दोनों तनाव से परेशान होकर वह आत्महत्या का रास्ता चुना था. फिलहाल इस घटना के बाद मृत छात्र के पिता प्रभुदास मुलजीभाई भलानी व परिवार के किसी भी सदस्य के तरफ से थाने में किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है.
गौरतलब है कि न्यू मार्केट इलाके में एक होटल के बाथरूम में गुजरात के निवासी व जमशेदपुर से पढ़ाई करनेवाले एमबीए छात्र हर्ष भलानी का शव बरामद किया गया था. उसके गले में जख्म के निशान थे और पास में एक छूरी भी मिली थी. इसके बाद उसके आत्महत्या करने का अनुमान पुलिस लगा रही थी. पुलिस हर्ष के दोस्तों व परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर अपनी जांच पूरी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >