48 घंटे में क्षमा मांगें अभिषेक, नहीं तो मामला करेगी भाजपा, अभिषेक बनर्जी को भाजपा ने भेजा कानूनी नोटिस

कोलकाता : प्रदेश भाजपा ने असम की घटना को लेकर तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के बयान पर आपत्ति जताते हुए मामला दायर करने का निर्णय लिया है. यह कहना है भाजपा नेता मुकुल राय का. सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि असम की घटना के लिए जिस […]

कोलकाता : प्रदेश भाजपा ने असम की घटना को लेकर तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के बयान पर आपत्ति जताते हुए मामला दायर करने का निर्णय लिया है. यह कहना है भाजपा नेता मुकुल राय का. सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि असम की घटना के लिए जिस तरह से अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है.
उन्होंने पुरुलिया में जाकर बयान दिया है कि भाजपा ने गोलियां चलायी हैं और हत्या के लिए भाजपा जिम्मेदार है. उसके लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है. अगर वे 48 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कोर्ट में मामला दायर किया जायेगा.
मालूम हो कि असम के तिनसुकिया में बंगाली मूल के पांच लोगों की हुई हत्या को लेकर पुरुलिया में एक सभा के दौरान अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए बयान दिया था कि भाजपाइयों ने ही गोली चला कर हत्या की है. इस घटना के लिए भाजपा जिम्मेवार है.
सोमवार को प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को भाजपा नेता मुकुल राय ने कहा कि अभिषेक बनर्जी का बयान बेबुनियाद है. उनका आरोप गलत है और उन्हें इसके लिए कानूनी नोटिस भेजा गया है.
इस तरह से वे भड़काऊ और गलत बयान देकर भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. उन्हें क्षमा मांगनी होगी. अगर वे क्षमा नहीं मांगते हैं तो भाजपा कानूनी तरीके से उनके खिलाफ मुकदमा दायर करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >