नवान्न के पास बेरोजगार युवक ने खुद को लगायी आग

हावड़ा : बेरोजगारी से तंग मानसिक अवसाद से ग्रस्त युवक ने राज्य सचिवालय नवान्न के सामने खुद को आग लगा लिया. पीड़ित युवक का नाम संजय साहा उर्फ बापन है. वह पिछले बुधवार से लापता था. उसका घर गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत त्रिपुरा राय लेन का रहने वाला है. उसे गंभीर हालत में एसएसकेएम अस्पताल में […]

हावड़ा : बेरोजगारी से तंग मानसिक अवसाद से ग्रस्त युवक ने राज्य सचिवालय नवान्न के सामने खुद को आग लगा लिया. पीड़ित युवक का नाम संजय साहा उर्फ बापन है. वह पिछले बुधवार से लापता था. उसका घर गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत त्रिपुरा राय लेन का रहने वाला है. उसे गंभीर हालत में एसएसकेएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है. नवान्न के चारो ओर कड़ी सुरक्षा रहने के बावजूद युवक ने कैसे घटना को अंजाम दे दिया, इसको लेकर जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि एक युवक नवान्न ट्रैफिक पुलिस की बूथ के सामने पहुंच गया. इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उसने केरसिन की बोतल निकाली और पूरा तेल अपने पर उड़ेल कर आग लगी ली.
यह इतना जल्दी हुआ कि वहां तैनात पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सके. आनन-फानन में उसकी आग बुझायी गयी. लेकिन तब तक वह काफी जल चुका था. उसे सबसे पहले आंदुल स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक वह 80 प्रतिशत से अधिक जल चुका है. उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है. पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दे दी है.
क्या है घटना : संजय की पत्नी शर्मिष्ठा साहा ने कहा कि वह गुड़गांव में एक निजी कंपनी में कम करता था. छह माह पहले उसकी मां की मौत हो गयी. मां का अंतिम संस्कार करने के बाद वह गुड़गांव लौटा तो आरोप है कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया. वहां से वह घर लौट आया. यहां उसने नौकरी पाने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकाम रहा. घर की माली हालत भी तंग हो गयी. पिता निमाई चंद्र साहा की एक दर्जी की दुकान है.
पिता ने कहा कि बुधवार वह काम की तलाश में निकला लेकिन घर वापस नहीं आया. थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी. उसका कोई पता नहीं चला. शुक्रवार शाम वह नवान्न के सामने खुद को आग लगा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >