कोलकाता : सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

कोलकाता : बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे युवक की हादसे में मौत हो गयी जबकि पिछली सीट पर सवार अन्य युवक घायल हो गया. घटना हेस्टिंग्स थाना अंतर्गत हेस्टिंग्स मजार के निकट विद्यासागर सेतु पर घटी. पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 7.15 बजे दोनों युवक मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित […]

कोलकाता : बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे युवक की हादसे में मौत हो गयी जबकि पिछली सीट पर सवार अन्य युवक घायल हो गया. घटना हेस्टिंग्स थाना अंतर्गत हेस्टिंग्स मजार के निकट विद्यासागर सेतु पर घटी.
पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 7.15 बजे दोनों युवक मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी. घटना के बाद दोनों को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोटरसाइकिल चालक लालू सहानी (18) को मृत करार दिया जबकि अमित बाल्मीकि (21) को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया. मृतक बालीगंज इलाके का निवासी था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >