इस बार दुर्गापूजा में सबसे ज्यादा होंगे स्टॉल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े पर्व दुर्गापूजा को देखते हुए विपक्षी भाजपा भी लोगों तक पहुंचने के लिए सारी तरकीब अपना रही है. पार्टी ने पूजा के दौरान पंडालों के आस-पास तकरीबन 3000 बुकस्टॉल लगाने का फैसला किया है, जिसमें पार्टी की विचारधारा पर आधारित कई पुस्तकें प्रदर्शित की जायेंगी. भाजपा की विचारधारा […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े पर्व दुर्गापूजा को देखते हुए विपक्षी भाजपा भी लोगों तक पहुंचने के लिए सारी तरकीब अपना रही है. पार्टी ने पूजा के दौरान पंडालों के आस-पास तकरीबन 3000 बुकस्टॉल लगाने का फैसला किया है, जिसमें पार्टी की विचारधारा पर आधारित कई पुस्तकें प्रदर्शित की जायेंगी. भाजपा की विचारधारा पर किताबों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जनसंघ से जुड़ी कई किताबें इन स्टॉलों पर नजर आयेंगी.
इसके साथ ही राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी), नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर सामग्री प्रदर्शित कर लोगों को विवादास्पद मुद्दों से अवगत कराया जायेगा. भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने कहा : इस साल, समूचे राज्य में तकरीबन 3,000 बुकस्टॉल लगाये जायेंगे. उम्मीद है कि विभिन्न पूजा पंडालों के बाहर हम स्टॉल लगायेंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के मुताबिक प्रदेश भाजपा के इतिहास में इस बार दुर्गा पूजा में सबसे ज्यादा स्टॉल होंगे.
उन्होंने कहा : पहले हमारा संगठन उतना मजबूत नहीं था कि हम पूजा पंडालों के बाहर स्टॉल लगा सकें, लेकिन चीजें बदली हैं तथा हमारी पार्टी के साथ और लोग जुड़ते जा रहे हैं. श्री घोष ने कहा : हम इस (मंच) के जरिये तृणमूल कांग्रेस के दुष्प्रचार की काट के लिए असम में एनआरसी और इसके राज्य तथा देश हित में होने के बारे में बतायेंगे. हम तृणमूल कांग्रेस सरकार के कुशासन और हिंसा पर तथा पिछले साढ़े चार साल में नरेंद्र मोदी सरकार के किये गये कार्यों पर आलेख भी जारी करेंगे.
दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की आशंका नहीं
कोलकाता : दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की संभावना नगण्य है. साथ ही पूजा के दौरान मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है. क्षेत्रीय मौसम केंद्र के निदेशक (मौसम) जीके दास ने बताया कि शनिवार को निम्न दवाब बांग्लादेश की ओर मुड़ गया है.
महानगर व बंगाल के अन्य भाग में पूजा के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह तितली चक्रवात से पूजा के दौरान बारिश होने की आशंका जतायी जा रही थी. शुक्रवार तक हालांकि हल्की बारिश हुई, लेकिन भारी बारिश कहीं नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >