कोलकाता : 40 से 50 तृणमूल समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों पर किया हमला

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर उत्तर दमदम के भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ मारपीट करने व पार्टी का झंड़ा फाड़ने का आरोप लगाया है. आरोप है कि स्थानीय तृणमूल समर्थकों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की. इस घटना के खिलाफ भाजपा समर्थकों ने निमता थाना में शिकायत दर्ज करायी है. यह घटना […]

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर उत्तर दमदम के भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ मारपीट करने व पार्टी का झंड़ा फाड़ने का आरोप लगाया है. आरोप है कि स्थानीय तृणमूल समर्थकों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की. इस घटना के खिलाफ भाजपा समर्थकों ने निमता थाना में शिकायत दर्ज करायी है. यह घटना शनिवार सुबह उत्तर दमदम के श्रीनगर इलाके में हुई.
पार्टी सूत्रों के अनुसार, उत्तर दमदम के श्रीनगर इलाके में शनिवार सुबह भाजपा जिला कमेटी की बैठक हुई. इसके लिए इलाके के एक घर को किराये पर लिया गया था. आरोप है कि बैठक के दौरान 40 से 50 तृणमूल समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ की व मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ मारपीट की. घटना की खबर मिलते ही निमता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिना अनुमति के यह बैठक हो रही थी. बैठक के लिए जिसका घर लिया गया था, उसे भी नहीं बताया गया था कि यहां कोई राजनीतिक बैठक होगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >