कोलकाता : महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भजनलाल स्टोर्स में हाल ही में लांच किया गया आइफोन एक्सएस और एक्सएस मैक्स उपलब्ध हैं. आइफोन का यह फोन 64 जीबी, 256जीबी, 512 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध है.
इस संबंध में भजनलाल कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मोहन बाजोरिया व जयंत बाजोरिया ने बताया कि फोन में पहली बार ड्यूल सिम का ऑप्शन, ई सिम की टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है. 5.8 और 6.5 इंच की रेटिना डिस्प्ले है. सिटी बैंक व एक्सिस बैंक का कैश बैक ऑफर भी उपलब्ध है. गौरतलब है कि भजनलाल कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड, टाइम्स बिजनेस अवॉर्ड 2018 की विजेता बनी है.
