‌बशीरहाट ब्रिज से तीन महीने तक भारी वाहनों का परिचालन बंद

कोलकाता :नवान्न के निर्देश पर उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट ब्रिज से आगामी तीन माह के लिए भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. इससे सीमावर्ती इलाके से आने वाले व्यवसायियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी को सामना करना पड़ सकता है. कुछ हफ्ते पहले बशीरहाट स्थित इच्छामति नदी पर […]

कोलकाता :नवान्न के निर्देश पर उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट ब्रिज से आगामी तीन माह के लिए भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. इससे सीमावर्ती इलाके से आने वाले व्यवसायियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी को सामना करना पड़ सकता है.
कुछ हफ्ते पहले बशीरहाट स्थित इच्छामति नदी पर बने ब्रिज में लोगों को एक बड़ा दरार दिखा था.
उसके बाद पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने ब्रिज का निरीक्षण कर एक रिपोर्ट नवान्न कार्यालय भेजी थी. बुधवार को नवान्न के निर्देश पर पुल का तत्काल मरम्मत करने को कहा गया है. बुधवार दोपहर दिल्ली से आये तीन सदस्यों का एक प्रतिनिधि दल बशीरहाट ब्रिज का परिदर्शन किया. शनिवार बशीरहाट जिला शासक कार्यालय में इस विषय को लेकर एक बैठक की बुलायी गयी थी.
बैठक में उत्तर 24 परगना जिला शासक सुरजीत बसु, बशीरहाट महकमा शासक सुप्रिय दास, बशीरहाट नगर पालिका के चेयरमैन तपन सरकार समेत जिले के ट्रक व बस चालक मालिका कई श्रमिक संगठन के लोग उपस्थित थे. बैठक में बशीरहाट महकमा शासक सुप्रिय दास ने ब्रिज का मरम्मत कार्य चलने तक इससे होकर भारी वाहनों की आवागमन बंद करने को कहा था. तीन माह पूर्व काम समाप्त होने पर पुनः सेवा शुरू कर दिया जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >