आग की भयावहता के कारण लैडर का नहीं हुआ इस्तेमाल : जगमोहन

कोलकाता : बागड़ी मार्केट में लगी भयावह आग को बुझाने में दमकलकर्मियों द्वारा लैडर का इस्तेमाल नहीं करने के कारण हो रही आलोचना पर अग्निशमन व आपातकालीन सेवाओं के महानिदेशक जगमोहन ने अपना बयान दिया है. उन्होंने बताया कि लैडर के इस्तेमाल के पहले आग बुझाने की प्रक्रिया कम से कम 45 मिनटों तक रोकनी […]

कोलकाता : बागड़ी मार्केट में लगी भयावह आग को बुझाने में दमकलकर्मियों द्वारा लैडर का इस्तेमाल नहीं करने के कारण हो रही आलोचना पर अग्निशमन व आपातकालीन सेवाओं के महानिदेशक जगमोहन ने अपना बयान दिया है. उन्होंने बताया कि लैडर के इस्तेमाल के पहले आग बुझाने की प्रक्रिया कम से कम 45 मिनटों तक रोकनी पड़ती.
लेकिन यह आग काफी भयावह थी, इस कारण इमारत को चारों तरफ से घेरकर पानी डालना मुख्य टार्गेट था. अगर लैडर इस्तेमाल के लिए आग बुझाने की प्रक्रिया रोकनी पड़ती, तो आग आसपास की इमारतों में फैल सकती थी. इमारत में लगातार चार जगहों से पानी डालकर आग फैलने से रोकने के लिए ही लडार का इस्तेमाल नहीं हो सका.
लैडर को दो बार घटनास्थल पर लाया भी गया था. लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक बार भी ऐसी स्थिति नहीं बनी कि कुछ समय के लिए भी आग बुझाने का काम बंद रखकर लैडर को वहां रखा जा सके. इसके कारण ही आग बुझाने में लैडर का इस्तेमाल नहीं हो सका. दमकल विभाग के एक्सपर्ट व दमकलकर्मियों की इसी तत्परता के कारण इतनी बड़ी आग विकराल रूप में होने के बावजूद भी आसपास की इमारतों तक नहीं पहुंच सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >