देश में सुपर इमरजेंसी के हालात

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है. शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने ट्वीट कर देश में ‘सुपर इमरजेंसी’ होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि देश अभी अति आपातकालीन स्थिति से गुजर रहा है. शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीटर के माध्यम […]

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है. शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने ट्वीट कर देश में ‘सुपर इमरजेंसी’ होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि देश अभी अति आपातकालीन स्थिति से गुजर रहा है.
शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीटर के माध्यम से कहा, ‘आज अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है. मुझे यह सोचकर बहुत गुस्सा आता है कि देश वर्तमान में सुपर इमरजेंसी के दौर से गुजर रहा है.’ ‌इस दौरान उन्होंने एक बार फिर विपक्षी एकता पर बल देते हुए लोकसभा चुनाव से पहले सभी को एक होने का आह्वान किया.
मुख्यमंत्री ने लिखा कि जितनी भी समान विचारधारा वाली पार्टियां हैं, उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले एक होना चाहिए, ताकि देश में लोकतंत्र की स्थापना की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >