हावड़ा : अस्पताल के शौचालय से लापता रोगी का शव मिला

हावड़ा : उत्तर हावड़ा के टीएल जायसवाल अस्पताल से एक मरीज के लापता होने आैर पांच घंटे बाद अस्पताल के ही शौचालय से उसका शव मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया. मृतक का नाम सुखेन दास (30) है. वह बेलूड़ के राजन सेठ लेन का रहनेवाला था. रोगी के परिजनों ने कहा कि […]

हावड़ा : उत्तर हावड़ा के टीएल जायसवाल अस्पताल से एक मरीज के लापता होने आैर पांच घंटे बाद अस्पताल के ही शौचालय से उसका शव मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया. मृतक का नाम सुखेन दास (30) है. वह बेलूड़ के राजन सेठ लेन का रहनेवाला था.
रोगी के परिजनों ने कहा कि सोमवार सुबह सुखेन को अस्पताल में दाखिल कराया गया था. सोमवार शाम घरवाले उससे मिलने पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि सुखेन बिस्तर पर नहीं है. पूछताछ करने पर नर्सों ने कहा कि वह घर चला गया है. इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गयी है लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद सोमवार शाम बेलूड़ थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करायी गयी.
करीब पांच घंटे बाद अस्पताल के चौथे तल्ले पर मेडिसिन विभाग के शौचालय से उसका शव बरामद किया गया. खबर मिलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे आैर हंगामा मचाया. पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को लिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >