कोलकाता : दो साल पहले बड़े भाई की मौत के बाद से ही छोटे भाई की नजर अपनी भाभी पर थी. बार-बार वह उसे कुप्रस्ताव देता था, जिससे आजिज होकर वह अपनी ननद के घर चली गयी थी.
रविवार को उसका देवर वहां भी पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इसके बाद राजी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की. जख्मी अवस्था में महिला को बासंती ब्लाक के प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना बासंती थाना अंतर्गत कृष्णनगर गांव की है.
क्या थी घटना : आरोपी का नाम सैफुल्ला है. उसके बड़े भाई की दो साल पहले मौत हो गयी थी, जिसके बाद से ही वह अपनी भाभी को गलत नीयत से परेशान किया करता था. उसकी बदमाशी से तंग आकर वह महिला अपने पति का घर छोड़ ननद के घर चली गयी थी, परंतु वहां पहुंचकर भी सैफुल्ला ने रविवार काे उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हाे सकी थी.
