कोलकाता : मुख्यमंत्री ने फिर कविता के माध्यम से केंद्र सरकार पर किया वार

नोटबंदी व आधार को लेकर मुख्यमंत्री ने किया कटाक्ष कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीटर पर कविता पोस्ट कर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सुश्री बनर्जी ने अपनी कविता में आधार कार्ड से लेकर नाम लिए बगैर अप्रत्यक्ष तौैर पर नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. बांग्ला […]

नोटबंदी व आधार को लेकर मुख्यमंत्री ने किया कटाक्ष
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीटर पर कविता पोस्ट कर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सुश्री बनर्जी ने अपनी कविता में आधार कार्ड से लेकर नाम लिए बगैर अप्रत्यक्ष तौैर पर नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
बांग्ला में लिखे कविता में सीएम ने यह दर्शाया है कि जो काम छिप छिपाकर किया गया उसकी सच्चाई आज लोगों के सामने आ चुकी है. मुख्यमंत्री ने कविता के माध्यम से कटाक्ष करते हुए कहा है कि आधार के अंदर अब क्या बचा है, जो भी गोपनीय जानकारियां हैं, वह तो लीक हो रही हैं.
नोटबंदी करके भी क्या फायदा मिला. दूसरों के घर में तांक-झांक करके भी कुछ हाथ नहीं लगा. ऑनलाइन के माध्यम से लोगाें के निजी जीवन में तांक-झांक करना है तो करिये. बनाइए, एक ऑनलाइन का बाजार.
गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल प्रक्रिया का अधिक से अधिक प्रयोग करने का अाह्वान किया था, लेकिन आधार की जानकारियां लीक होने के बाद डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >