हुगली : वृद्धा को पीट कर बेदखल करने के विरोध में पथावरोध

हुगली : श्रीरामपुर थानांतर्गत एन एस एवेन्यू इलाके में बुधवार की दोपहर एक मकान मालिक ने एक 70 वर्षीय असहाय वृद्धा सरस्वती बनर्जी को मारपीट कर उसके घर से बेदखल दिया. इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने एनएस एवेन्यू से श्रीरामपुर-धोबीघाट का रोड पर पथावरोध कर वृद्धा को न्याय दिलाने की मांग की. बाद […]

हुगली : श्रीरामपुर थानांतर्गत एन एस एवेन्यू इलाके में बुधवार की दोपहर एक मकान मालिक ने एक 70 वर्षीय असहाय वृद्धा सरस्वती बनर्जी को मारपीट कर उसके घर से बेदखल दिया. इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने एनएस एवेन्यू से श्रीरामपुर-धोबीघाट का रोड पर पथावरोध कर वृद्धा को न्याय दिलाने की मांग की. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से अवरोध को हटा लिया गया.
मिली जानकारी मुताबिक कुछ वर्षों पहले एक स्थानीय व्यवसायी ने वृद्धा के दो मंजिला मकान में एक कमरा किराये पर लिया.आरोप है कि व्यवसायी ने बाद में बहला-फुसलाकर वृद्धा का पूरा मकान खरीद लिया और उसे उसी मकान में एक कमरा रहने के लिए दे दिया. बताया जाता है की पिछले 60 वर्षों से वह वृद्धा अपने इकलौते बेटे के साथ उस मकान में रहती है. बेटे की मौत हो जाने के बाद महिला अकेले ही रह रही थी. आरोप है कि मकान खरीदने के बाद से ही व्यवसायी लगातार महिला पर कमरा खाली करने का दबाव बना रहा था.
इस कारण मामला अदालत में पहुंचा. व्यवसायी का कहना है कि अदालत में मामला जीतने के बाद उसने वृद्धा को घर से निकाल दिया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि व्यवसायी उन्हें मकान के वैध कागजात नहीं दिखा पाया और महिला को जबरन मारपीट कर घर से बेदखल कर दिया है. स्थानीय लोगों ने घायल महिला को श्रीरामपुर वाल्स अस्पताल में भर्ती कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >