भाजपा के कार्यकाल में बढ़ा बैंकों का एनपीए : ममता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार के दौरान एनपीए (गैर निष्पादित आस्तियां) बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि संप्रग शासन की तुलना में राजग के तहत यह कहीं अधिक है. वर्तमान सरकार ने बैंकों को कंगाल कर दिया है. वही, रुपये की कीमत जिस प्रकार कम हो […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार के दौरान एनपीए (गैर निष्पादित आस्तियां) बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि संप्रग शासन की तुलना में राजग के तहत यह कहीं अधिक है. वर्तमान सरकार ने बैंकों को कंगाल कर दिया है. वही, रुपये की कीमत जिस प्रकार कम हो रही है, इससे देश की अर्थ-व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है.
उन्होंने भाजपा पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि हम विदेशी चंदा नहीं चाहते हैं लेकिन भाजपा विदेशी चंदे में इतनी रूचि क्यों ले रही है.’ लोकसभा ने विदेशी चंदे के सिलिसले में राजनीतिक पार्टियों को छूट देने का एक विधेयक पारित किया है.
उन्होंने कहा कि भाजपा हर चीज अपने मुताबिक कराना चाहती है. हमें क्या खाना चाहिए से लेकर हमें क्या पहनना चाहिए. लेकिन वह फैसला करने वाली कौन होती है.’ केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने के अभियान में अग्रिम मोर्चे पर खड़ी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह 2019 के आम चुनाव में भगवा पार्टी को हराने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >