कोलकाता : शराब पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार

परित्यक्त आवास से शव बरामद कोलकाता : इच्छापुर राइफल फैक्टरी के परित्यक्त आवास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही नोआपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची औरक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. मिली जानकारी […]

परित्यक्त आवास से शव बरामद
कोलकाता : इच्छापुर राइफल फैक्टरी के परित्यक्त आवास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही नोआपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची औरक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह इच्छापुर रेल स्टेशन के निकट राइफल फैक्टरी के एक परित्यक्त आवास से काफी दुर्गंध आ रही थी.
इसकी जानकारी लोगों ने नोआपाड़ा थाना को दी. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां शव पड़ा देखा और उसे कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. अनुमान है कि मोबाइल उसी व्यक्ति का है. मोबाइल फोन से पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >